Top Tourist places in India // भारत के कुछ रोमांटिक प्लेस
भारत के कुछ रोमांटिक प्लेस
दोस्तों भारत दुनिया के सबसे खूबसूरत देशो में से एक है | जहाँ पर कुदरत ने अनेखो रोमेंटिक स्थानों की रचना की है | भारत देश में ही आप धरती का स्वर्ग कहलाने वाले कश्मीर का दीदार कर सकते है | इस देश में आपको हरियाली से लेकर बेहतरीन हिल स्टेशन और खूबसूरत समुद्री बीचिस व किनारो का आनंद ले सकते है | यहाँ पर कुछ स्थान इतने रोमांटिक है की वंहा जाकर आपके भीतर का रोमांस भी बहार आ जायेगा | दोस्तों आज के इस वीडियो में हम आपको भारत के कुछ बेहतरीन रोमांटिक जगहों के बारे में बताएंगे जहा जाकर आप वहां की प्रकर्ति में खो से जायेंगे |
शिमला
दोस्तों शिमला भारत का एक बेहतरीन हनीमून डेस्टिनेशन है | यहाँ पर बर्फ से ढके पहाड़, खूबसूरत घाटियां, हरे भरे घास के पहाड़ी मैदान देखने को मिल जायेंगे | शिमला का वातावरण काफी शांत रहता है | इस जगह पर आपको खूबसूरत स्नो फॉल भी देखने को मिल जाएगी | अक्सर यहाँ पर कपल्स अपने हनीमून के लिए आते है और यहाँ की खूबसूरती का आनद लेते है | यहां के आकर्षक दृश्य सभी का मन को मोह लेते है |
मनाली
यह भारत का एक और खूबसूरत हिल स्टेशन है | जहाँ पर अक्सर आपको नए जोड़े अपना हनीमून सेलिब्रेट करते मिल जायेंगे | मनाली भारत के उत्तराखंड राज्य में स्थित है | अपनी खूबसूरत वादियों के लिए मशहूर मनाली एक रोमांटिक स्थल है। जहां आप ट्रैकिंग के साथ ही अपने पार्टनर के साथ काफी अच्छा समय बिता सकते हैं। यहां आप हिमालयन नेशनल पार्क, हिडिम्बा देवी मंदिर, सोलांग घाटी, राहतांग पास, रघुनाथ मंदिर और जगन्नाथ देवी मंदिर को देख सकते हैं।
मुन्नार
दुनिया की भीड़-भाड़ से कोसों दूर पर बसे हुए मुन्नार हिट स्टेशन को लोग शांत वातावरण के लिए जानते हैं। यहां पर आप भारत के सबसे ज्यादा ऊंचाई पर स्थित चमकदार चाय बागानों से ढके पर्वतों की खूबसूरती का दीदार कर सकते हैं। इन बागानों की महकती खूशबू हवा में रोमांस को पैदा कर देती है। यह हिल स्टेशन मुथिररपुझा, नल्लपथन्नी और कुंडल पर्वत श्रृंखलाओं का मिलन स्थल है। अंग्रेजी शासन काल में यह स्थल अंग्रेजों का गर्मियों के मौसम का रिसॉर्ट हुआ करता था।
ऊटी
दक्षिण भारत में स्थित यह भी एक खूबसूरत हिल स्टेशन है | यहाँ पर खूबसूरत चाय के बागान का भरपूर आनंद ले सकते है | ऊटी भी एक बहुत ही सुंदर रोमांटिक स्थान है। कर्नाटक और तमिलनाडु की सीमा पर बसा हुआ यह शहर सुखद जीवनशैली के लिए भी जाना जाता है। यहां की ऊटी झील काफी मशहूर है जिसमें बोटिंग की अच्छी व्यवस्था है। यहां आप चाहें तो घुड़सवारी का मजा भी उठा सकते हैं।
कुर्ग
भारत के स्कॉटलैंड के नाम से प्रसिद्ध कूर्ग भी घूमने के लिए एक बेहतरीन डेस्टिनेशन है | यहाँ के हरे भरे जंगल, ऊँचे पहाड़ और हवाओ में फैली कॉफ़ी की खुशबू सबके दिलो को छू लेती है | कूर्ग को कोडागु के नाम से भी जाना जाता है जिसका मतलब होता है पहाड़ियों पर बसा हुआ धुंध का पहाड़ | कूर्ग की हरियाली को देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो जाते है | कूर्ग भी हनीमून डेस्टिनेशन के लिए बहुत ही बढ़िया डेस्टिनेशन है |
पुदुच्चेरी
लगभग 300 सालों तक फ्रांसिसियों के अधिकार में रहे पुदुच्चेरी में आज भी फ्रांस के वास्तुशिल्प और संस्कृति देखने को मिलती है। पुराने समय में फ्रांस के व्यापार का मुख्य केंद्र रहा पुदुच्चेरी बहुत सारे सुंदर समुद्र तटों से घिरा हुआ है। यह स्थल आध्यात्मिक और धार्मिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। यहां मानव द्वारा बनाई गई झीलों के साथ ही चुन्नाम्बर झील आकर्षण का केंद्र है।
गोवा
शादीशुदा जोड़ो के साथ साथ अन्य लोगो की भी यह सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है | गोवा के बीच पर अपने साथी के साथ घूमने का मज़ा ही कुछ अलग है | गोवा में जाकर वह के बीच पर मस्ती करना अक्सर लोगो की पहली पसंद होती है यह एक ऐसी जगह है जहां आप खुलकर अपनी जिंदगी का मज़ा ले सकते हैं। यहां के शांत समुद्र और सपनो भरी दुनिया में आप खो सकते हैं। यहां आप सूरज डूबने का मनमोहक दृश्य देख सकते हैं।
लक्षद्वीप
दोस्तों अगर आप हिल स्टेशन और गोवा जैसे बीचिस पर जाकार थक गए है तो लक्षद्वीप आपके लिए एक बेहतरीन डेस्टिनेशन है | लक्षद्वीप भारत का ही हिस्सा है जो अरब सागर में एक छूटे से आइलैंड के रूप में है | यह छोटे छोटे द्वीप समूहों के रूप में बना हुआ है इनकी सुंदरता अद्वितीय है। यहां बने खूबसूरत रिसॉर्ट में आप शांति से अपने पार्टनर के साथ प्यार भरे पलों को बिता सकते हैं।
t
Post a Comment