Top ten cleanest country in the world // विश्व के दस स्वच्छ देश

 Top ten cleanest country in the world  विश्व के दस स्वच्छ देश 

Written by Maneesh Bhandari



दोस्तों इस आर्टिकल में हम आपको टॉप टेन क्लीन country के बारे में बताएँगे




1 आइसलैंड
आइसलैंड को दुनिया का सबसे साफ़ देश माना जाता है | इस देश में वायु प्रदुषण नाम मात्र का है | आइसलैंड की कुल आबादी 334,252 है | इस देश का क्षेत्रफल लगभग 1,03,000 किमी2 है | यह यूरोप में ब्रिटेन के बाद दूसरा और विश्व में अठारहवा सबसे बड़ा द्वीप है | इस देश की आधी जनसँख्या इसकी राजधानी रेक्जाविक में निवास करती है | इस देश का पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक 93.5 है |



2 स्विट्जरलैंड दोस्तों स्विट्ज़रलैंड का नाम तो मशहूर ही खूबसूरती के लिए है | अगर बात पहाड़ों की और खूबसूरती की बात हो, तो पूरी दुनिया में स्विट्जरलैंड का नाम आता है। घने जंगल, वन्यजीव और साफ-सुरक्षित आबोहवा, ये सारी चीजें शायद वे अहम वजहें हैं कि इस देश का पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक 89.1 है जिस कारन इस देश का नाम दुनिया के सबसे साफ-सुथरे देशों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आता है |


3 स्वीडन स्वीडन दुनिया का दूसरा सबसे साफ सुथरा शहर है | इस देश का पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक 86 है | यह देश बहुत ही साफ सुथरा देश है | 31 जुलाई सन 2017 के अनुसार इस देश की आबादी 10,065,389 है | इसने अपने यहां हरियाली बढ़ाने पर काफी ध्यान दिया है, ताकि पर्यावरण साफ हो सके। इसकी कोशिशों का ही नतीजा है कि स्वीडन दुनिया का दूसरा सबसे साफ देश है |



4 नॉर्वे पर्यावरण संरक्षण के लिए नॉर्वे जितना संवेदनशील है, इस बात का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि साल 2025 तक यह देश अपने यहां पेट्रोल-डीजल कारों पर पूरी तरह से पाबंदी लगाने की योजना बना रहा है | इसके अलावा नॉर्वे दुनिया का इकलौता देश है जिसने वनों को काटने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है | यहां की आबादी 47 लाख है | इसके पास तेल और गैस के प्राकृतिक भंडार हैं | इतना ही नहीं, नॉर्वे दुनियाभर में पर्यावरण संरक्षण की कई योजनाओं के लिए फंडिंग करता है | नॉर्वे इस लिस्ट में चौथे पायदान पर है |



5 मॉरीशस दोस्तों इस लिस्ट में अगला नाम मॉरीशस का आता है | महज 1,264,866 की आबादी वाला यह शहर इस लिस्ट में पांचवे नंबर है | इस शहर की काम आबादी पर्यावरण साफ़ होने का कारन तो है ही लेकिन इसके साथ यह देश खुद भी पर्यावरण की रक्षा को लेकर काफी जागरूक और समर्पित है। शायद इसकी खुबसूरत और साफ आबो -हवा ही हैं जिसके कारण कि हर साल इतनी बड़ी संख्या में सैलानी मॉरीशस पहुंचते हैं | इस शहर का पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक 80.6 है |



6 कोस्टा रिका कोस्टा रिका एक विकासशील देश है। यहां का भूगोल काफी हरा-भरा है। घने जंगल, वन्यजीवन और साफ पानी की यहां कोई कमी नहीं है। यह देश पर्यावरण संरक्षण के लिए भी बेहद संवेदनशील है। इस देश का पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक भी काफी अच्छा है | जो इसे इस लिस्ट में छठे पायदान पर रखता है |



7 फ्रांस 78.2 पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक के साथ फ्रांस भी इस लिस्ट में है | यह इस लिस्ट में 7वें नंबर पर है। फ्रांस की आबादी भले ही 62 मिलियन के आसपास हो, लेकिन इससे यहां की साफ-सफाई पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता। यहां की आबोहवा भी बहुत साफ और शुद्ध है। यहां के पानी की गुणवत्ता भी बहुत अच्छी है। इसके साथ ही फ्रांस में लोग पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी बेहद जागरूक हैं |



8 ऑस्ट्रिया सबसे साफ देशों के काउंटडाउन में ऑस्ट्रिया 8वें स्थान पर है। इसका पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक 78.1 है | यह एक लैंडलॉक्ड देश है। तथा समंदर के रास्ते आने वाले कचरे से यह बचा रहता है। इतना ही नहीं, बल्कि ऑस्ट्रेलिया पर्यावरण संरक्षण को भी बहुत तवज्जो देता है |



9 क्यूबा क्यूबा का भी पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक दूसरे देशो से काफी अच्छा है जिस कारन यह दुनिया के सबसे साफ देशों में 9वें पायदान पर है। क्यूबा की यह उपलब्धि दिखाती है कि सफाई और पर्यावरण पर ध्यान देने के लिए विकसित अर्थव्यवस्था की जरूरत अनिवार्य नहीं है। क्यूबा विकसित नहीं है, लेकिन यहां सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधा काफी अच्छी है। इतना तो आप जानते ही होंगे कि सफाई के कारण बीमारियां भी कम होती हैं



10 सिंगापुर सबसे साफ देशों की इस लिस्ट में सिंगापुर 10वें नंबर पर है। पिछले कुछ दशकों में सिंगापुर ने अपने विकास के साथ-साथ सफाई पर भी खासा ध्यान दिया है। शायद यही वजह है कि सबसे साफ और सुरक्षित देशों की सूची में उसका नाम 10वें पायदान पर है। देश में अपराध का औसत भी काफी कम है |



अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगे तो नीचे शेयर का बटन दबाकर अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे





No comments

Powered by Blogger.