Top ten beautiful city of India // भारत के 10 सुन्दर शहर

Top ten beautiful city of India // भारत के 10 सुन्दर शहर

दोस्तों इस article में मैं आपको भारत की दस beautiful city के बारे में बताऊंगा / अगर आप घूमने के शौकीन है तो ये beautiful city आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहेगी घूमने के लिए आपके पुरे पैसे वसूल हो जाएंगे इन शहरो में घूमने से।
1 जयपुर दोस्तों अपने राजस्थान के जयपुर के बारे में तो सुना होगा या शायद फिर आप कभी वहां पर घूमने भी गए होंगे | जयपुर भारत का सूंदर और साफ़ सुथरा शहर है | इस शहर को आमतौर पर 'गुलाबी शहर' के रूप में जाना जाता है क्योंकि इसकी चौंकाने वाली इमारतों को 1876 में राजकुमार वेल्स और रानी विक्टोरिया का स्वागत करने के लिए गुलाबी रंग दिया गया था।

2 वाराणसी काशी जिसे बनारस और वाराणसी के नाम से जाना जाता है | उत्तरी भारत का यह शहर सबसे खूबसूरत, ऐतिहासिक और आध्यात्मिक शहरो में से एक है | वाराणसी दुनिया का सबसे पुराना शहर है जिसका उल्लेख रामायण और महाभारत काल में भी मिलता है |

3 उदयपुर उदयपुर राजस्थान का एक नगर होने के साथ साथ राजस्थान का एक पर्यटन नगर भी है | जो अपने में इतिहास, संस्कृति और अपने आकर्षक स्थलों को समेटे हुए है | इस खूबसूरत शहर को सन 1559 में महाराणा उदय सिंह ने किया था | यह शहर अपनी अनेको झीलों के कारन झीलों की नगरी भी कहा जाता है

4 बैंगलोर दोस्तों आईटी का हब कहे जाने वाला बंगलौर भी एक खूबसूरत शहर है | जिसे आमतौर पर "सिलिकॉन वैली ऑफ इंडिया" के नाम से जाना जाता है | नवीनतम सर्वेक्षणों में से एक, बंगलौर को भारत के सबसे रहने योग्य शहर के रूप में स्थापित किया गया है | यह शहर अतीत में, अपने बड़े, हरे रंग की जगहों के कारन "पेंशनर पैराडाइज़' और "गार्डन सिटी ऑफ़ इंडिया" के रूप में जाना जाता है |

5 दिल्ली भारत की राजधानी दिल्ली को दिल वालो की दिल्ली के नाम से भी पुकारा जाता है | यह कार्यकारी, न्यायपालिका और सरकार की विधायी शाखाओं का घर घर है | इसके साथ ही यह एक रचनात्मक केंद्र है | कई कला और संस्कृति से सम्बंधित गतिविधियों के साथ यह एक बड़ा महानगर है | टूरिस्ट सबसे अच्छे भोजन का अनुभव और नाइटलाइफ़ के लिए यहाँ जा सकते है |

6 चेन्नई चेन्नई भारतीय राज्य तमिलनाडु की राजधानी है | बंगाल की खाड़ी के कोरोमंडल तट पर स्थित यह दक्षिण भारत के सबसे बड़े सांस्कृतिक, आर्थिक और शैक्षिक केंद्रों में से एक है | चेन्नई एक सुन्दर शहर है जो भारत के दक्षिण में प्रवेश द्वार का काम करता है | यहाँ तमिल परंपराओं पर आधारित एक विशिष्ट संस्कृति है |

7 मैसूर दक्षिणी भारत में स्थित, मैसूर भारत के सबसे सुव्यवस्थित शहरों में से एक है, यह भारत के सबसे स्वच्छ शहरों में से एक मैसूर कर्णाटक की सांस्कृतिक राजधानी है | मैसूर अपने योग केंद्रों के लिए सबसे मशहूर है; वास्तव में, यह वह जगह है जहां अष्टांग योग का जन्म हुआ था।


8 आगरा आगरा उत्तर प्रदेश प्रान्त का एक महानगर, ज़िला शहर व तहसील है। विश्व का अजूबा ताजमहल आगरा की पहचान है और यह यमुना नदी के किनारे बसा है। आगरा में दो अन्य यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों, अर्थात् आगरा किला और फतेहपुर सीकरी भी हैं, जो कि यात्रा के लायक हैं। आगरा एक ऐतिहासिक नगर है, जिसके प्रमाण यह अपने चारों ओर समेटे हुए है।

9 कोलकाता आधिकारिक रूप से इस शहर का नाम कोलकाता 1 जनवरी, 2001 को रखा गया। इसका पूर्व नाम अंग्रेजी में "कैलकटा' था | यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा महानगर तथा पाँचवा सबसे बड़ा बन्दरगाह है। अप्रत्याशित यात्री, कोलकाता के लिए एक आकर्षक शहर देश की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में लंबे समय से जाना जाता है, और यह कुछ बेहतरीन कवियों, फिल्म निर्माताओं, लेखकों और नोबेल पुरस्कार विजेताओं का घर बना हुआ है।


10 मुंबई भारत के पश्चिमी तट पर स्थित मुंंबई भारतीय राज्य महाराष्ट्र की राजधानी है | मुम्बई भारत का सर्ववृहत्तम वाणिज्यिक केन्द्र है | जिसकी भारत के सकल घरेलू उत्पाद में 5% की भागीदारी है | इस शहर को बॉम्बे के नाम से जाना जाता था | यह भारत का सबसे बड़ा शहर है | मुंबई शहर का सबसे उल्लेखनीय आकर्षण गेटवे ऑफ़ इंडिया है |


Written by: Maneesh Bhandari







No comments

Powered by Blogger.